नशा से मुक्ति या नशे को संरक्षण .

नहीं संभल पा रही जिले की व्यवस्था : 

कटनी: प्रदेश सरकार के पुलिस के मुखिया के निर्देश में विगत दिवस नशा मुक्ति अभियान का एक पूरा पखवाड़ा चलाया गया जिसमें फोटो प्रेमी जिले की पुलिस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जिस हिसाब से अवैध नशीले पदार्थ पकड़े गए उससे तो ये सिद्ध हो जाता है कि नशे की मंडी बन गया है कटनी और पुलिस को इसकी जानकारी है ।

पुलिस अधीक्षक नहीं दिखा पा रहे अभिनय:

रातों रात जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक आई पी एस अभिजीत रंजन को हटा कर आई पी एस अभिनय विश्वकर्मा को जिले की कमान सौंपी गई थी अभिजीत रंजन को सिर्फ इलू इलू के चलते नहीं हटाया गया था बल्कि मुड़वारा विधायक  श्री संदीप जायसवाल ने खुलेआम लचर होती कानून व्यवस्था पर सवाल दागे थे और व्यापारियों के साथ सड़क पर उतर आए थे . अभिनय विश्वकर्मा जब से आए है ना तो कोई सुधार ट्रैफिक में हुआ , ना ही कानून व्यवस्था में , ना नशा मुक्ति में बल्कि उनके आते ही जिले में खुलेआम चाकू बाजी की घटना से तीन लोगों की मृत्यु हो गई ।
पुलिस अधीक्षक नए है पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा लगभग सभी थाना मुख्य तौर पर कोतवाली थाना प्रभारी वरिष्ठ है और बहुत समय से जिले में है जिले की व्यवस्था से वाकिफ है ।

गर्ग चौराहा में शराब दुकान पर ही पिलाई जा रही शराब : 


शहर का मुख्य मार्ग जहां हर ड्रेस की पुलिस उपलब्ध रहती है सीसीटीवी कैमरे लगे है पर शराब संचालकों ठेकेदारों को इतना संरक्षण प्राप्त है कि अब खुलेआम शराब खरीदो और वही पियो ।


शराब ठेकेदार या दुकान संचालक  को ये संरक्षण किस से ? जबकि प्रतिदिन इस मार्ग में हो या दुबे कॉलोनी मोड़ हो या पुराना कोतवाली थाना के सामने हो ,चांडक चौक हो सब जगह पूरे लाव लश्कर के साथ वसुली अभियान पुलिस चला रही है वो भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश में ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तो अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का मार्गदर्शन है कि शराबियों को बिना रोक टोक शराब पीने दिया जाए . विगत दिवस जिला पुलिस की लापरवाही से पीरबाबा पर दो नव युवक दुर्घटना का शिकार हुए वजह मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित नहीं किया गया, ट्रैफिक थाना प्रभारी के कार्य कलापों से ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी दिनों में वो जिले की किसी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे उनका खुद को सोशल मीडिया में बने रहने का जज्बा ही अलग है ।





और नया पुराने